Legal Rights For Men India 2026: हमारे समाज में एक आम धारणा है कि पत्नी की एक शिकायत पर पुलिस तुरंत पति को गिरफ्तार कर जेल भेज देगी। मगर कानून में अब ऐसा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसलों और 'अर्नेश कुमार बनाम बिहार राज्य' मामले के बाद, घरेलू हिंसा में पुलिस की मनमानी तौर पर किसी को गिरफ्तारी नहीं कर सकती है।
कानूनी प्रावधानों के तहत, पुलिस को किसी भी वैवाहिक विवाद या धारा 498A (दहेज प्रताड़ना) के मामले में गिरफ्तारी से पहले कुछ अनिवार्य प्रक्रियाओं का पालन करना होता है। यह जानना हर पुरुष के लिए जरूरी है कि कानून सिर्फ सजा देने के लिए नहीं, बल्कि निर्दोषों की सुरक्षा के लिए भी है। आज के समय में कई ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जिसमें बहुत से लोग झूठी शिकायत कानूनी पचड़े में फंस जाते हैं। ऐसे में सभी पुरुषों को उनके कुछ अपने अधिकारों के बारे में जरूर जानना चाहिए।