फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birth Certificate Rule: अब बर्थ सर्टिफिकेट से ही हो जाएंगे कई काम, जानें ये एक दस्तावेज कैसे होगा खास

Fri, 15 Sep 2023 12:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बर्थ सर्टिफिकेट से अब कौन-कौन से काम हो जाएंगे? - फोटो : Amar Ujala
Birth Certificate Importance: आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे जो बेहद जरूरी दस्तावेजों में गिने जाते हैं। जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि। पर क्या आप जानते हैं कि अब आपके बर्थ सर्टिफिकेट की अहमियत भी बढ़ने जा रही है? शायद नहीं, लेकिन ऐसा हो गया है। दरअसल, पहले जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल 2023 मानसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में पारित किया गया था। वहीं, फिर इसे राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल चुकी थी, जिसके बाद अब इसे एक अक्तूबर 2023 से लागू किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं आखिर ये बिल क्या है। आप आगे इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बर्थ सर्टिफिकेट से अब कौन-कौन से काम हो जाएंगे? - फोटो : istock
  • दरअसल, आप इस जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल 2023 को ऐसे समझ सकते हैं कि अब एक अक्तूबर 2023 से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में बर्थ सर्टिफिकेट को जोड़ा गया है यानी अब इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन

3 of 5
बर्थ सर्टिफिकेट से अब कौन-कौन से काम हो जाएंगे? - फोटो : istock
किन कामों के लिए किया जा सकेगा इस्तेमाल?
  • आधार कार्ड बनवाने के लिए
  • पासपोर्ट के लिए
  • ड्राइविंग लाइसेंस के लिए
  • शैक्षणिक संस्थान में दाखिला लेने के लिए
  • वोटर आईडी के लिए
  • मतदाता सूची तैयार करने में
  • सरकारी रोजगार के लिए
  • विवाह पंजीकरण करवाने के लिए आदि।

4 of 5
बर्थ सर्टिफिकेट से अब कौन-कौन से काम हो जाएंगे? - फोटो : istock
  • नया नियम बताता है कि अब से बर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल बतौर दस्तावेज पिछली स्लाइड्स में बताए गए कामों के लिए किया जा सकेगा। वहीं नियम लागू होने के बाद बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट डिजिटल रूप में भी मिल पाएगा। मतलब अब हार्ड कॉपी लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने से भी आजादी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बर्थ सर्टिफिकेट से अब कौन-कौन से काम हो जाएंगे? - फोटो : istock
ये बातें भी जान लें:-
  • जन्म-मृत्यु के रिकॉर्ड कौ मैनेज करने के लिए सरकार एक डाटा बेस बनाएगी, जिससे पब्लिक सर्विस बेहतर होने में मदद मिल सकेगी
  • अस्पताल समेत लगभग सभी सरकारी विभागों के पास ये डाटा मौजूद रहेगा, जिसका वो जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें