फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Mileage Tips: बढ़ सकती है बाइक की माइलेज, हर हफ्ते जरूर करें ये काम

Wed, 15 Oct 2025 05:26 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दूसरे यातायात के साधनों की तुलना में बाइक का इस्तेमाल करने पर ईंधन की खपत भी कम होती है। कई बार लोगों की अक्सर शिकायत रहती है कि उनकी बाइक अच्छा माइलेज नहीं देती है।
विज्ञापन
1 of 5
Bike - फोटो : AdobeStock
हम में से अधिकतर लोगों के पास बाइक है। ऑफिस, कॉलेज या कहीं पर आने जाने के लिए यह काफी सुविधाजनक साधन है। सड़कों पर लंबे ट्रैफिक जाम होने के बाद भी हम बाइक की मदद से आसानी से आगे निकल जाते हैं। बाइक से सफर करने पर समय की काफी बचत होती है। दूसरे यातायात के साधनों की तुलना में बाइक का इस्तेमाल करने पर ईंधन की खपत भी कम होती है। कई बार लोगों की अक्सर शिकायत रहती है कि उनकी बाइक अच्छा माइलेज नहीं देती है।

बाइक द्वारा कम माइलेज दिए जाने के पीछे का कारण टायर भी हो सकते हैं। टायर में जब एयर प्रेशर ठीक नहीं होता है तो इससे राइडिंग का एक्सपीरियंस खराब होता है। इसके अलावा इसका असर बाइक की माइलेज के ऊपर भी पड़ता है। 

Diwali 2025: दिवाली पर मिले बोनस के पैसों को इन स्कीम्स में करें निवेश, डबल हो सकते हैं पैसे
विज्ञापन

2 of 5
Bike - फोटो : AdobeStock
विशेषज्ञों के मुताबिक बाइक में निर्धारित मानकों के आधार पर टायर का एयर प्रेशर रखने की सलाह दी जाती है। इससे बाइक की परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों बढ़ सकती है। इस कारण आपको सप्ताह में एक बार अपनी बाइक के टायर का एयर प्रेशर चेक करा लेना चाहिए। 

Jio: जियो का जबरदस्त रिचार्ज प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट, जमकर करें कॉल
विज्ञापन

3 of 5
Bike - फोटो : AdobeStock
एयर प्रेशर चेक कराते समय अगर टायर में हवा कम होती है तो कंपनी ने जो मानक तय किए हैं उस आधार पर हवा फिल कराएं। अक्सर लोग एक बार बाइक के टायर में हवा फिल कराने के बाद लंबे समय तक उसको चेक नहीं कराते हैं। एक निश्चित समय अंतराल के बाद टायरों में एयर प्रेशर कम हो जाता है। 

PM Vishwakarma Yojana: कम ब्याज दर पर मिल रहा 3 लाख रुपये का लोन, जानिए किन लोगों को मिलेगा इस योजना का लाभ

4 of 5
Bike - फोटो : AdobeStock
बाइक के टायर में अगर एयर प्रेशर कम हो जाता है तो इसका असर परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों पर पड़ता है। अगर आप नियमित तौर पर अपनी गाड़ी के टायरों का एयर प्रेशर चेक कराते हैं और उसे निर्धारित मानकों के आधार पर रखते हैं। 

Paneer Adulteration: नोएडा में जब्त किया गया 550 किलोग्राम नकली पनीर, इन तरीकों से करें मिलावट का पता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bike - फोटो : AdobeStock
इस स्थिति में बाइक की माइलेज भी सुधरेगी और राइडिंग का अनुभव भी अच्छा होगा। बाइक के टायरों में एयर प्रेशर ठीक रहेगा तो इससे ब्रेकिंग का कंट्रोल भी अच्छा रहेगा। इससे इंजन पर अतिरिक्त लोड भी नहीं पड़ता है। 

Diwali 2025: दिवाली पर कर सकते हैं लाखों रुपये की कमाई, ये 4 बिजनेस आज ही करें शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें