फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: आपकी बाइक की चेन भी करती है आवाज या करनी है सफाई तो अपनाएं ये तरीके, रहेगी एकदम सही

Mon, 12 Feb 2024 05:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बाइक की चेन का ख्याल कैसे रखें? - फोटो : istock
Bike Chain Cleaning Process: जब आप बाइक खरीदते हैं, तो उसकी देखभाल तो करते ही होंगे। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण होता है उसका नया होना, लेकिन जैसे-जैसे बाइक पुरानी होती चली जाती है लोग उसका ध्यान कम ही रखते हैं। जैसे- बाइक गंदी रहना, किसी पार्ट का टूटा होना, नंबर प्लेट का खराब होना आदि। वहीं, इन सबके अलावा एक और दिक्कत बाइक में होती है और वो है चेन का खराब होना या आवाज करना। दरअसल, अगर बाइक की चेन सही सहेगी, तो बाइक का प्रदर्शन भी बेहतर होगा और बाइक की माइलेज भी सही रहने में मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं कैसे आप बाइक की चेन का ध्यान रख सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं....
विज्ञापन

2 of 5
बाइक की चेन का ख्याल कैसे रखें? - फोटो : istock
कैसे खराब होती है चेन?
  • दरअसल, बाइक की चेन के खराब होने या आवाज करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। धूल-मिट्टी, कीचड़ चेन के ऊपर चिपक जाते हैं, जिससे चेन गंदी हो जाती है
  • वहीं, चेन जब ढीली हो जाती है, तो आवाज करने लगती है। ऐसे में आप मैकेनिक से चेन को टाइट करवा सकते हैं और अगर चेन सेट खत्म हो गया है तो नया डलवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बाइक की चेन का ख्याल कैसे रखें? - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं सफाई:-

पहला तरीका
  • सबसे पहले बाइक को डबल स्टैंड पर खड़ी करें। फिर दोनों तरफ से सूखे कपड़े की मदद से आप चेन को साफ कर सकते हैं या फिर किसी ब्रश की मदद से भी साफ किया जा सकता है। इस दौरान चेन को घुमाते रहें, ताकि ये हर जगह से साफ हो सके।

4 of 5
बाइक की चेन का ख्याल कैसे रखें? - फोटो : istock
दूसरा तरीका
  • सूखे कपड़े से चेन को साफ करने के बाद आपको चेन को थोड़ा धो लेना है। इससे चेन पर लगी धूल-मिट्टी निकल जाएगी। आप चेन को साफ करने के लिए प्रेशर वाशिंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाइक की चेन का ख्याल कैसे रखें? - फोटो : istock
तीसरा तरीका
  • चेन को धोने के बाद आपको इस पर स्प्रे लगाना होता है। आपको चेन को चलाना है और फिर इस पर स्प्रे करना है। वहीं, चेन को स्मूथ करने के लिए आप ल्यूब्रिकेंट लगा सकते हैं। चेन पर इसे स्प्रे करें और चेन को चलाते रहें, ताकि ये चेन के हर हिस्से में लग जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें