फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Tips: ठंडियों में सुबह के समय स्टार्ट नहीं हो रही है बाइक, तो इन तरीकों से करें उसको चालू

Mon, 26 Dec 2022 01:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Bike Tips - फोटो : Istock
Bike Tips: दिल्ली समेत उत्तरी भारत के कई इलाकों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दियों के सीजन में अक्सर देखने को मिलता है कि हमारी बाइक स्टार्ट नहीं होती है। ठंडियों के समय बाइक स्टार्ट न होने की समस्या काफी आम है। गौरतलब बात है कि सर्दियों के सीजन में बाइक स्टार्ट न होने की सबसे बड़ी समस्या तापमान का गिरना है। बाइक जब 7 घंटे या उससे ज्यादा देर तक बंद रहती है। ऐसे में उसका इंजन ऑयल ठंडा पड़ जाता है। इस कारण बाइक को सुबह के समय स्टार्ट करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं इसके अलावा भी कई दूसरे कारण हैं, जिनकी वजह से ठंड के सीजन में बाइक स्टार्ट नहीं होती है। इसी सिलसिले में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी बाइक को स्टार्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Bike Tips - फोटो : Istock
आप ठंड के सीजन में अपनी बाइक को स्टार्ट करने के लिए किक का इस्तेमाल कर सकते हैं। सर्दियों के सीजन में सुबह के समय इंजन काफी ठंडा हो जाता है। ऐसे में इस दौरान सेल्फ का इस्तेमाल करने पर बैटरी पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Bike Tips - फोटो : istock
इसके अलावा बाइक का स्पार्क प्लग भी खराब हो सकता है। ठंड के सीजन में सुबह के समय अगर आप बार बार बाइक को स्टार्ट करने के लिए सेल्फ बटन का उपयोग करते हैं। ऐसे में वह खराब हो सकती है। ठंड के सीजन में आपको सुबह के समय बाइक को स्टार्ट करने के लिए किक का इस्तेमाल करना चाहिए।

PAN Card: इस आसान तरीके से करें अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक, वरना निष्क्रिय हो जाएगा पैन कार्ड

4 of 5
Bike Tips - फोटो : Istock
अगर आपकी बाइक का स्पार्क प्लग खराब है। यह भी एक बड़ी वजह हो सकती है आपकी बाइक स्टार्ट न होने की। ऐसे में आपको अपने स्पार्क प्लग की एक बार जांच जरूर करा लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bike Tips - फोटो : Istock
इसके अलावा आप टूल किट की मदद से स्पार्क प्लग को खोलकर उसकी जांच कर सकते हैं। कई बार ठंड के समय बाइक स्टार्ट न होने की मुख्य वजह पेट्रोल की कमी भी है। ऐसे में आप बाइक को स्टार्ट करने के लिए चोक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Paneer Identification: बाजारों में तेजी से बिक रहे हैं नकली पनीर, ऐसे करें असली नकली में पहचान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें