Cold start bike tips: सर्दियों का सीजन शुरू हो चुका है। ठंड के मौसम में बाइक चालकों की परेशानी बढ़ जाती है। खासकर सुबह के समय जब ऑफिस या जरूरी काम के लिए बाहर निकलना होता है, तब बाइक का स्टार्ट न होना बड़ी समस्या बन जाता है। कई बार जब सेल्फ से बाइक स्टार्ट नहीं होती है तो लोग 10 - 15 बार किक मार लेते हैं, फिर भी इंजन चालू होने का नाम नहीं लेता है। इस स्थिति में इंसान काफी परेशान हो जाता है।
कई बार तो ऑफिस या किसी दूसरी जरूरी जगह जहां जाना होता है वहां पहुंचने में भी देर हो जाती है। सर्दियों में ठंड के कारण इंजन ऑयल गाढ़ा हो जाता है। इससे बाइक को स्टार्ट करते समय इंजन पर अधिक दबाव पड़ता है और स्टार्ट होने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। वहीं अगर आप बाइक को स्टार्ट करने के लिए सही तरीका अपनाएं तो बिना ज्यादा मेहनत और खर्च के बाइक को आसानी से स्टार्ट कर सकते हैं।