फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Tips: बाइक को स्टार्ट करने से पहले कर लें ये छोटा सा काम, इंजन के पार्ट्स को मिलेगी लंबी लाइफ

Mon, 21 Jul 2025 01:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bike Ko Start Karne Ke Baad Kya Kaam Karna Chahiye: अगर आप भी बाइक चलाते हैं तो आपको इसे स्टार्ट करने के बाद एक काम करना जरूरी होता है। वरना आपकी बाइक के पार्ट्स जल्दी खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बाइक स्टार्ट करने के बाद क्या काम करने चाहिए? - फोटो : AdobeStock
Bike Tips and Tricks In Hindi: भले ही लोग कार खरीदते हैं, लेकिन आज भी लोगों का दिल तो बाइक पर ही अटका रहता है। स्पोर्ट्स बाइक हों या फिर नॉर्मल बाइक, ये लोगों को उनके गंतव्य पर कार के मुकाबले तो जल्दी पहुंचाने का काम करती ही है क्योंकि ये जाम से आसानी से जो निकल जाती है। पर आपकी बाइक लंबे समय तक नई जैसी ही चलती रहे, इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है।

इसमें तय समय पर बाइक की सर्विस करवाना, इंजन ऑयल पूरा रखना आदि शामिल हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब हम अपनी बाइक को स्टार्ट करते हैं तो हमें किस एक चीज का ध्यान रखना चाहिए? शायद नहीं, क्योंकि अधिकतर लोगों को इस बारे में पता नहीं होता जिसका बुरा असर उनके बाइक के इंजन के पार्ट्स पर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं वो कौन सा छोटा सा काम है जो बाइक स्टार्ट करने के तुरंत बाद कर लेना चाहिए। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बाइक स्टार्ट करने के बाद क्या काम करने चाहिए? - फोटो : AdobeStock
जरूर कर लें ये काम
  • दरअसल, अगर आपके पास बाइक है तो आपको एक काम करना चाहिए। आप जब भी अपनी बाइक स्टार्ट करें तो इसे स्टार्ट करते ही तुरंत न चलाएं। अधिकतर लोग अपनी बाइक में सेल्फ या किक लगाते हैं और तुरंत बाइक लेकर निकल पड़ते हैं, जो बिलकुल गलत तरीका है क्योंकि इससे आपके बाइक के इंजन के पार्ट्स जल्दी खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बाइक स्टार्ट करने के बाद क्या काम करने चाहिए? - फोटो : AdobeStock
  • इसलिए जब भी बाइक को स्टार्ट करें तो बिना रेस दिए उसे लगभग 10 सेकंड से लेकर 1 मिनट तक तो यूं ही छोड़ दें। दरअसल, बाइक के लंबे समय तक खड़े रहने से इंजन ऑयल एक जगह जमा हो जाता है जिससे  इंजन के पार्ट्स की लुब्रिकेशन कम हो जाती है। ऐसे में अगर आप अपनी बाइक को स्टार्ट करके तुरंत निकल पड़ते हैं तो इससे पार्ट्स घिस सकते हैं।

4 of 5
बाइक स्टार्ट करने के बाद क्या काम करने चाहिए? - फोटो : Freepik
इंजन ऑयल भी जरूरी
  • आपकी बाइक के इंजन को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए आपको अपनी बाइक में इंजन ऑयल चेक करते रहना चाहिए। दरअसल, अगर आप ध्यान नहीं देते हैं और इंजन ऑयल खत्म हो जाता है, तो ऐसे में बाइक का इंजन सीज हो सकता है। इससे आपको काफी पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाइक स्टार्ट करने के बाद क्या काम करने चाहिए? - फोटो : FREEPIK
सर्विस तय समय पर
  • कई लोग अपनी गाड़ी की सर्विस करवाने से बचते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। सर्विस में एयर फिल्टर बदलना या इसकी सफाई, स्पार्क प्लग की जांच, चेन और स्प्रोकेट की देखभाल, ब्रेक चेक करना और अगर ढीलें हैं तो इन्हें टाइट करना, इंजन ऑयल डालना आदि जैसे काम किए जाते हैं। इससे आपकी गाड़ी सही रहती है और लंबे समय तक चलने में इसे मदद मिलती है। इसलिए तय समय पर सर्विस करवाना बेहतर विकल्प होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें