भारतीय संस्कृति में सोने का एक प्रमुख स्थान है। धातु से बढ़कर हमारे देश में इसे आस्था, परंपरा से जोड़कर देखा जाता है। शादी ब्याह में कई लोग सोने की खरीदारी करते हैं। इसके अलावा इसका इस्तेमाल आभूषण के तौर पर भी किया जाता है। यही नहीं कई लोग सोने की खरीदारी निवेश के तौर पर भी करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि इन दिनों बाजार में असली के नाम पर लोगों को नकली सोना बेचा जा रहा है। कई बार देखने को मिलता है कि लोग लुभावने ऑफर्स को देखकर बिना जांच पड़ताल किए सोने को खरीद लेते हैं। खरीदने के बाद पता चलता है कि उनके द्वारा खरीदा गया सोना नकली है। ऐसी स्थिति में लोगों को एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप सोने की खरीदारी करते समय उसकी वास्तविकता की पहचान कर सकते हैं।