फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Scheme: इस फल के पेड़ लगाने पर सरकार दे रही 45 हजार रुपये, तुरंत उठाएं योजना का लाभ

Tue, 23 May 2023 02:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Papaya Farming Business Ideas - फोटो : Istock
Papaya Farming Subsidy: हमारे देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि पर आधारित है। ऐसे में देश में एक बड़ी आबादी की आमदनी का स्त्रोत खेती किसानी से जुड़ा है। हालांकि, देश में आज भी कई किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को कृषि करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। ऐसे में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई तरह की स्कीमों का संचालन कर रही हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको बिहार सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। बिहार सरकार की इस योजना का नाम एकीकृत बागवानी योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत किसानों को पपीते की खेती करने पर 45 हजार रुपये का लाभ दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं बिहार सरकार की इस योजना के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Papaya Farming Business Ideas - फोटो : Istock
बिहार सरकार की एकीकृत बागवानी योजना के अंतर्गत पपीते की खेती करने पर 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। बिहार सरकार ने इस स्कीम के अंतर्गत 1 हेक्टेयर भूमि पर पपीते की खेती करने की लागत 60 हजार रुपये तय की है। 
विज्ञापन

3 of 5
Papaya Farming Business Ideas - फोटो : Istock
ऐसे में इस स्कीम के अंतर्गत 75 प्रतिशत सब्सिडी के अंतर्गत सरकार किसानों को 45 हजार रुपये की अनुदान राशि दे रही है। अगर आप भी पपीते की खेती करने की योजना बना रहे हैं, तो बिहार सरकार की इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना का लाभ बिहार राज्य में रह रहे किसान ही उठा सकते हैं। 

4 of 5
money new - फोटो : istock
पपीते की खेती के अलावा किसानों को एकीकृत बागवानी योजना के अंतर्गत आंवला, बेर, जामुन, कटहल, अनार आदि के खेती पर 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money new - फोटो : istock
अगर आपके पास कृषि योग्य भूमि हैं, तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको किसान एकीकृत बागवानी विभाग की वेबसाइट पर विजिट करना है। यहां से आप आसानी से स्कीम में अप्लाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें