फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saghan Bagwani Yojana: आम के पेड़ लगाने पर सरकार दे रही है 50 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम

Tue, 16 May 2023 11:55 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Saghan Bagwani Yojana - फोटो : istock
Saghan Bagwani Yojana: देश में किसानों के भविष्य को सुरक्षित और उनको आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई शानदार स्कीम्स का संचालन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में बिहार सरकार बागवानी को बढ़ावा देने के लिए एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इसका नाम सघन बागवानी मिशन योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार किसानों को बगीचा लगाने के लिए पौधे मुफ्त में दे रही है। इसके अलावा इन किसानों को पौधों की देखभाल करने के लिए बिहार सरकार द्वारा अनुदान भी दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी अपने खेतों में बगीचा लगाना चाहते हैं। इस स्थिति में बिहार सरकार की इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। स्कीम के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन पहले आने और पहले पाने के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Saghan Bagwani Yojana - फोटो : istock
स्कीम के अंतर्गत आम का पौधा लगाने और उनकी देखभाल के लिए सरकार द्वारा किसानों को कुल 50 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। 50 हजार रुपये की यह राशि किसानों को तीन किस्तों के माध्यम से दी जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Saghan Bagwani Yojana - फोटो : istock
बिहार सरकार की इस योजना में जिक्र किया गया है कि पहले साल 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद दूसरे साल 10 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं तीसरे साल भी 10 हजार रुपए किसानों को दिए जाएंगे। 

4 of 5
Saghan Bagwani Yojana - फोटो : istock
गौरतलब बात है कि इस राशि का अनुदान किसानों को तभी मिलेगा, जब किसानों के पौधे 80 से 90 फीसदी तक सुरक्षित रहेंगे। बिहार सरकार की सघन बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत यह राशि प्रदान की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Saghan Bagwani Yojana - फोटो : istock
आम के पेड़ के साथ साथ अमरूद और केले के बगीचे लगाने पर भी सरकार द्वारा यह सब्सिडी दी जा रही है। स्कीम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप किसान उद्यान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें