फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana: 12वीं पास छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द ही आपके खाते में आएंगे 25 हजार रुपये, चेक करते रहें बैंक अकाउंट

Thu, 30 Dec 2021 05:47 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कन्या उत्थान योजना का पैसा कब मिलेगा - फोटो : istock
इंटर पास करने वाली छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। नए साल पर बिहार की नीतीश सरकार ने अपने प्रदेश की लाखों बेटियों को तोहफा देने का ऐलान किया है। नीतीश सरकार इंटरमीडिएट पास करने वाली छात्राओं के बैंक खाते में जल्द ही 25-25 हजार रुपये ट्रांसफर करने वाली है। दरअसल, बिहार सरकार ने 'मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना' की शुरुआत की थी, जिसके तहत 12वीं पास छात्राओं प्रोत्साहन राशियां दी जाएंगी। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार ने 631 करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर दिया गया है और योजना से 4 लाख 12 हजार से अधिक छात्राएं लाभान्वित होंगी। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ उन छात्राओं को मिलेगा 12वीं पास हैं और अविवाहित हैं। वहीं विवाहित छात्राओं को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। ये राशि वित्त वर्ष 2021-22 के अंतर्गत वितरित की जाएगी। आइए जानते हैं  मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में और इसमें किन छात्राओं को फायदा मिलेगा... 
विज्ञापन

2 of 5
कन्या उत्थान योजना का पैसा कब मिलेगा - फोटो : pixabay
  • राज्य सरकार के मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटर की परीक्षा पास करने वाली छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा राज्य सरकार ने सामान्य छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने के लिए भी 30 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।
विज्ञापन

3 of 5
कन्या उत्थान योजना का पैसा कब मिलेगा - फोटो : pixabay
  • इस योजना के तहत अविवाहित छात्राओं को लाभ देने का उद्देश्य एक ओर जहां लड़कियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है तो दूसरी तरफ बेटियों को कच्ची उम्र में ब्याहने की प्रथा रोकना भी है। 

4 of 5
कन्या उत्थान योजना का पैसा कब मिलेगा - फोटो : PIXABAY
  • इस योजना में अविवाहित इंटर पास छात्राएं और ग्रेजुएट छात्राएं दोनों ही शामिल हैं। इंटर पास अविवाहित छात्राओं को 25,000 रुपये और ग्रेजुएशन करने पर 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कन्या उत्थान योजना का पैसा कब मिलेगा - फोटो : iStock
  • बिहार सरकार ने इसी साल फरवरी में इंटर पास करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 25 हजार रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण फंड का समय पर आवंटन नहीं हो सका था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें