What is BH Series Number Plate: आप जब भी गाड़ी खरीदते हैं, तो आपको इसका रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। वहीं, गाड़ी खरीदने के कुछ दिनों के भीतर आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट भी आ जाती है। अगर आपने गाड़ी दिल्ली से ली है, तो नंबर दिल्ली का आता है और अगर गाड़ी यूपी से ली गई है, तो नंबर प्लेट उत्तर प्रदेश की आती है। जैसे- दिल्ली के लिए डीएल से नंबर शुरू होते हैं, तो वहीं उत्तर प्रदेश के लिए नंबर यूपी से शुरू होते हैं। पर इन दिनों आपने कुछ गाड़ियों पर एक अलग नंबर प्लेट भी देखी होगी, जिसका नंबर बीएच से शुरू हो रहा होगा? और जाहिर है ये देखकर आप ये सोच में पड़ गए होंगे कि ये कैसा नंबर है? क्या हम भी इस नंबर प्लेट को अपनी गाड़ी में लगवा सकते हैं? आदि, तो चलिए इन सब सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं और जानते हैं कि ये बीएच नंबर प्लेट है क्या? अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...