Girl Child Investment Scheme: बेटी के जन्म लेने के बाद से उसकी शादी और पढ़ाई लिखाई की चिंता माता पिता को होने लगती है। इस कारण माता पिता अपनी आमदनी में से कुछ हिस्से की बचत करके उसे बैंक में जमा करके रखते हैं। गौर करने वाली बात है कि आज के दौर में महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में बैंक में पैसों को बचाकर रखना कोई समझदारी नहीं है।
इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की कुछ शानदार योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप अपनी बिटिया की शादी और पढ़ाई लिखाई के लिए अच्छे खासे पैसे जुटा सकते हैं। आज हम आपको जिन निवेश योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं उनमें से कुछ सरकार द्वारा संचालित है, जो कि पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहीं कुछ योजनाओं में निवेश करने पर बाजार जोखिमों का खतरा रहता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -