Vehicle Scrappage Policy India: भारत सरकार की 'व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी' के तहत 15 साल से पुरानी और अनफिट गाड़ियों को स्क्रैप यानी कबाड़ में देने पर वाहन मालिकों को कई बड़े लाभ दिए जाते हैं। अक्सर पुरानी गाड़ियां न सिर्फ ज्यादा ईंधन पीती हैं, बल्कि पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचाती हैं और बार-बार मरम्मत के खर्चे से जेब पर बोझ डालती हैं।
सरकार का मकसद पुरानी और प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों को सड़कों से हटाकर नई, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल गाड़ियों को बढ़ावा देना है। अगर आपके पास भी 15 साल पुरानी कार या बाइक खड़ी है, तो उसे स्क्रैप कराने पर आपको नई गाड़ी खरीदने में काफी बचत हो सकती है।