Bathroom Cleaning Tips and Tricks: हर कोई कोशिश करता है कि वो अपन घर को साफ रखे ताकि, जो भी उनके घर आए तो एक बार तो ये बोल ही दे कि आपका घर बड़ा साफ रहता है। लोग रोजाना अपने घर में झाड़ू लगाते हैं और यहां तक कि सफाई भी करते हैं आदि। पर एक समस्या ऐसी है जिससे लोग काफी परेशान रहते हैं और वो है बाथरूम में लगने वाले गंदे पीले दाग।
दरअसल, लगभग हर कोई बाथरूम में लगने वाले इन गंदे पीले दागों से परेशान नजर आता है। किसी जगह का पानी ऐसा होता है कि फर्शे से लेकर बाथरूम की दीवारें तक गंदी हो जाती हैं और इनमें दाग लगने लगते हैं। अगर आपका बाथरूम भी गंदा हो गया है और उसमें पीले दाग धब्बे लग गए हैं, तो आप कुछ घरेलू तरीकों की मदद ले सकते हैं। हो सकता है कि ये तरीके आपके काम आ जाए और आपका बाथरूम फिर से नया जैसा हो जाए। तो चलिए जानते हैं ये घरेलू तरीके क्या हैं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...