फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banking Tips: अगर लंबे समय से बेकार पड़ा है आपका बैंक अकाउंट, तो तुरंत करें ये काम, वरना उठानी पड़ सकती हैं दिक्कतें

Wed, 22 Dec 2021 01:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
पुराने खाते को कैसे बंद करवाएं - फोटो : istock
भारत में बड़ी मात्रा में लोग बैंकिंग से जुड़ी सुविधाओं का लाभ उठाते हैं। देश भर में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जिनके पास एक या उससे अधिक बैंक अकाउंट हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि जब भी हम किसी जॉब को बदलते हैं, तो इस कारण हमको बैंक अकाउंट को भी बदलना पड़ता है। ऐसे में सैलरी और ट्रांजैक्शन से जुड़ी गतिविधियां हमारे नए अकाउंट में ज्यादा होने लगती हैं। वहीं हमारे पुराने बैंक अकाउंट में ट्रांजैक्शन काफी कम हो जाते हैं। इस कारण बैंक, ग्राहकों के जीरो बैलेंस के सैलरी अकाउंट को सैलरी क्रेडिट न होने पर सेविंग्स अकाउंट में बदल देते हैं। इस कारण खाते में न्यूनतम जमा राशि को न रखने पर बैंक, ग्राहकों से एक्स्ट्रा चार्ज को वसूलते हैं। अगर आपके पास भी कोई ऐसा अकाउंट है, तो उसे तुरंत बंद करा दीजिए। वरना आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
पुराने खाते को कैसे बंद करवाएं - फोटो : iStock
पुराने से नए बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होने के बाद आपको अपने पुराने खाते को तुरंत बंद करवा लेना चाहिए। ऐसे में आप एक बड़े नुकसान से बच सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में, जिसकी मदद से आप अपने पुराने बैंक अकाउंट को बंद करा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
पुराने खाते को कैसे बंद करवाएं - फोटो : iStock
अपने सेविंग अकाउंट को बंद कराने से पहले उसमें से अपने सारे पैसों को निकाल लें। आप अपने पैसों को एटीएम मशीन या ऑनलाइन ट्रांसफर की मदद से भी निकाल सकते हैं। वहीं अकाउंट को बंद करते समय उसके साथ लिंक सभी डेबिट्स को डी लिंक करवाएं। 
विज्ञापन

4 of 4
पुराने खाते को कैसे बंद करवाएं - फोटो : Istock
अगर आपका बैंक अकाउंट किसी ईएमआई के साथ लिंक है, तो ऐसी स्थिति में आपको लोन देने वाले व्यक्ति को एक नया अकाउंट नंबर देना होगा। अगर आप अपने सेविंग्स अकाउंट को एक साल के बाद बंद करवाते हैं, तो आपसे किसी भी प्रकार का क्लोजर चार्ज नहीं वसूला जाएगा। बैंक, ग्राहकों से क्लोजर चार्ज को खाता खुलवाने के 14 दिनों के बाद से लेकर 1 साल के बीच वसूलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें