फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Bank Closed Or Not: आज कई बैंकों की हड़ताल, क्या आज पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक? यहां जानें

Thu, 12 Feb 2026 07:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bank Open Today or Not: आज 12 फरवरी को कई बैंकों ने हड़ताल की घोषणा की है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आज कौन से बैंक खुलेंगे और कौन से बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
हड़ताल की वजह से आज बैंक बंद हैं क्या? - फोटो : Amar Ujala
Bank Strike on 12 February: आज के इस दौर में अधिकतर काम वैसे तो ऑनलाइन हो जाते हैं, लेकिन कई कामों के लिए हमें ऑफलाइन भी जाना पड़ता है। जैसे, कई काम बैंक से भी जुड़े हैं जिसें डीडी बनवाने से लेकर कई अन्य काम शामिल हैं। पर अगर आप आज किसी काम से बैंक जाने वाले हैं, तो पहले चेक कर लें कि जिस बैंक में आपका अकाउंट है वो खुला है या बंद है।

दरअसल, माना जा रहा है कि आज यानी 12 फरवरी 2026 को देश भर में बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। कई बैंक यूनियनों की तरफ से इस हड़ताल को बुलाया गया है। इसलिए आपके लिए ये जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं ये हड़ताल क्यों हो रही है? इस हड़ताल से कौन-कौन से बैंक बंद रह सकते हैं आदि। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
हड़ताल की वजह से आज बैंक बंद हैं क्या? - फोटो : Adobe Stock
किसने बुलाई है हड़ताल?
  • ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन यानी AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन यानी AIBOA और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया  यानी BEFI जैसे प्रमुख बैंक संगठनों ने इस हड़ताल का एलान किया है
  • देश के 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों CTUs ने इस हड़ताल का समर्थन भी किया है
विज्ञापन

3 of 6
हड़ताल की वजह से आज बैंक बंद हैं क्या? - फोटो : Adobe Stock
क्यों हो रही है हड़ताल?
  • हड़ताल होने का सबसे मुख्य वजह नवंबर 2025 में नोटिफाई किए गए चार नए लेबर कोड हैं
  • वहीं, बैंक कर्मी 5 दिन काम और 2 दिन छुट्टी की मांग कर रहे हैं

4 of 6
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)
क्या आज RBI ने आधिकारिक छुट्टी का एलान किया है?
  • नहीं, आज भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से किसी भी तरह की आधिकारिक छुट्टी का एलान नहीं किया गया है
  • जो भी बैंक बंद रहेंगे या काम पर असर पड़ेगा, वो सिर्फ हड़ताल की वजह से हो सकता है
विज्ञापन

5 of 6
हड़ताल की वजह से आज बैंक बंद हैं क्या? - फोटो : Adobe Stock
कौन-कौन से बैंक हो सकते हैं बंद?
  • भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल जैसे बैंकों ने हड़ताल में शामिल होने और बैंक के कामों में रुकावट की चेतावनी दी है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हड़ताल की वजह से आज बैंक बंद हैं क्या? - फोटो : Adobe Stock
क्या आज सभी बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे?
  • पहले तो ये जान लें कि आरबीआई की तरफ से कोई आधिकारिक छुट्टी का एलान नहीं किया गया है यानी बैंक खुले रहेंगे
  • पर बैंक के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो सकते हैं जिसके कारण बैंकों में होने वाला काम प्रभावित हो सकते हैं
  • हालांकि, प्राइवेट बैंकों पर इस हड़ताल का असर पड़ने की संभावना कम ही है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें