फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: आयुष्मान कार्ड से क्या प्राइवेट अस्पताल में भी करवा सकते हैं मुफ्त इलाज या सिर्फ सरकारी में? यहां जानें

Wed, 11 Feb 2026 05:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Se Kin Hospital Mein Muft Ilaaj Hota Hai: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आयुष्मान कार्ड से किन अस्पतालों में आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से आप किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Hospital List: सरकार की कई सारी योजनाएं ऐसी हैं जिनमें आर्थिक मदद तो नहीं मिलती, लेकिन कई अन्य तरह के लाभ जरूर दिए जाते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को ही ले लीजिए। केंद्र सरकार इस योजना को चलाती है और इस योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं।

इस योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ लिया जा सकता है। आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है और आप इस लिमिट से सालाना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुष्मान कार्ड से किन अस्पताल में मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? क्या इसमें प्राइवेट अस्पताल भी शामिल हैं? आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से आप किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?
  • आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप साल भर के भीतर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से आप किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock photos
क्या प्राइवेट अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?
  • देशभर के कई अस्पताल ऐसे हैं जो इस योजना में पंजीकृत हैं और आप इन्हीं रजिस्टर्ड अस्पताल में मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
  • इसमें कई सरकारी अस्पातल के अलावा कई प्राइवेट अस्पताल भी शामिल हैं
  • ऐसे में आप जान सकते हैं कि आयुष्मान कार्ड से सिर्फ सरकारी ही नहीं बल्कि, प्राइवेट अस्पताल में भी मुफ्त इलाज करवा सकते हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से आप किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे पता करें पंजीकृत अस्पताल का?
  • आप ये चेक कर सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल ऐसा है, जहां आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://hem.nha.gov.in/search पर जाना है
  • फिर यहां पर आप पिन कोड, जिला या अस्पताल के नाम से योजना में पंजीकृत अस्पताल का पता लगा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से आप किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
एप से भी कर सकते हैं पंजीकृत अस्पताल का
  • अगर आपके पास आयुष्मान एप है तो आप इससे भी पंजीकृत अस्पताल का चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आयुष्मान एप को ओपन करें
  • फिर 'Find Hospital' पर क्लिक करें
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज कर आप पंजीकृत अस्पताल का पता लगा सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें