आज के समय में बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक होना बेहद जरूरी है। बैंक खाते में पैसे आने से लेकर पैसे निकालने तक की जानकारी मोबाइल पर मिलती है। इसके अलावा ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, यूपीआई पेमेंट, नेट बैंकिंग और ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती है। पर कई बार लोगों का मोबाइल नंबर बंद हो जाता है। किसी का सिम कार्ड खो जाता है, तो किसी का पुराना नंबर किसी दूसरी वजह से बंद हो जाता है।
ऐसे में सबसे बड़ी परेशानी तब होती है, जब बैंक खाते से जुड़ा कोई जरूरी काम करना हो और ओटपी पुराने नंबर पर जा रहा हो। इसलिए अगर आपके बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर भी बंद हो गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बैंक में अपना नया मोबाइल नंबर रजिस्टर करवा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...