आज के समय में पैन कार्ड केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि आपकी वित्तीय पहचान का अहम हिस्सा बन चुका है। बैंक में खाता खुलवाने से लेकर लोन लेने और इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने तक कई जरूरी कामों में इसकी आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में पैन कार्ड की जानकारी सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। पर क्या आप जानते हैं कि आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल करके कोई दूसरा व्यक्ति आपके नाम पर लोन भी ले सकता है?
दरअसल, कई बार धोखेबाज दूसरे व्यक्ति के पैन कार्ड की जानकारी का इस्तेमाल करके वित्तीय संस्थानों से लोन लेने की कोशिश करते हैं। इसलिए आपके लिए ये चेक करना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपके पैन कार्ड पर किसी ने गलत तरीके से लोन तो नहीं लिया है। अच्छी बात यह है कि आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से पता लगा सकते हैं कि आपके नाम पर कौन-कौन से लोन दर्ज हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...