फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत की खबर: इन बैंकों के ग्राहक 31 दिसंबर से पहले कर लें ये काम, वरना हो सकती है परेशानी

Sun, 10 Dec 2023 06:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bank locker agreement - फोटो : iStock
Bank locker agreement: बैंक में लॉकर रखने वालों के लिए यह बड़ी खबर है। क्या आपने भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में लॉकर ले रखा है? अगर आपका भी लॉकर इन दोनों बैकों में है, तो आप भी 31 दिसंबर 2023 तक जरूरी काम निपटा लें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की तरफ से सभी बैंकों को अपने ग्राहकों को बैंक लॉकर के नए एग्रीमेंट पर साइन करवाने के लिए कहा गया है। अगर आपने भी यह काम नहीं किया है, तो जल्द से जल्द इसे पूरा कर लीजिए। 

अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आने वाले समय में परेशानी हो सकती है। ज्यादातर बैंकों ने ग्राहकों के अधिकारों को शामिल करते हुए एक रिवाइज बैंक लॉकर एग्रीमेंट तैयार किया है, जिस पर सभी ग्राहकों को साइन करना जरूरी है। बैंकों द्वारा ग्राहकों को बैंक कॉल, एसएमएस और ई-मेल के जरिए जानकारी दी जा रही है कि वह बैंक के ब्रॉन्च आकर एग्रीमेंट पर साइन करें। ग्राहकों के लिए बैंकों की तरफ से स्टाम्प पेपर भी रखे हैं, ताकि ग्राहकों को कहीं और नहीं जाना पड़े।
 
विज्ञापन

2 of 5
Bank locker agreement - फोटो : iStock
ग्राहकों को बैंक ब्रॉन्च में आकर सिर्फ करना पड़ेगा। लॉकर रखने वाले ग्राहकों को बैंक के ब्रॉन्च में जाना है और अपना आधार, पैन और फोटो देनी है। इसके बाद स्टॉम्प पेपर और बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन करना है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Bank locker agreement - फोटो : iStock
जानिए क्यों साइन करना है जरूरी? 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वो 31 दिसंबर 2023 तक बैंक लॉकर होल्डर से नए समझौते पर साइन कराएं। इसके बाद इसकी जानकारी बैंकों को कुशल पोर्टल पर अपलोड करना है।

काम की बात: इन महिलाओं को छह हजार रुपये दे रही है सरकार, जानिए किसे और कैसे मिलेगा फायदा

4 of 5
Bank locker agreement - फोटो : iStock
बैंक लॉकर में अधिकतर लोग गोल्ड, ज्वेलरी  और अहम दस्तावेज रखते हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए नए एग्रीमेंट पर ग्राहकों के लिए साइन करना बेहद जरूरी है। 
 

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, सिर्फ इतने ही दिन में डबल हो जाएगा पैसा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bank locker agreement - फोटो : iStock
आरबीआई की तरफ से 18 अगस्त, 2021 को बैंक सेफ्टी जमा लॉकर से जुड़े नए निर्देश जारी किए गए थे। इसके तहत बैंकों को 1 जनवरी 2023 तक मौजूदा लॉकर धारकों से नए एग्रीमेंट पर साइन करना था, लेकिन केंद्रीय बैंक ने बाद में तारीख बढ़ा दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें