आज के समय में लगभग सभी काम ऑनलाइन हो गए हैं। घर बैठे खरीदारी करनी हो या फिर बैंक से जुड़ा कोई काम करना हो। लेकिन अब भी कुछ काम ऐसे हैं, जिनके लिए लोगों को बैंक जरूर जाना पड़ता है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि किस दिन बैंक खुलेंगे और किस दिन ये बंद रहेंगे। दरअसल, कोई नौकरीपेशा होता है तो कोई अपना काम करता है। ऐसे में लोग बैंक जाने के लिए समय निकालते हैं, ताकि बैंक से जुड़े जरूरी कामों को पूरा किया जा सके। लेकिन सोचिए कि आप बैंक गए और बैंक छुट्टी के कारण बंद हो? तो आपका समय खराब होगा। इससे बचने के लिए हम आपको मई महीने की छुट्टियों की जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आपको कोई दिक्कत न हो। आरबीआई की तरफ से बैंकों की छुट्टियां जारी की गई है, जिसमें मई महीने में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। तो चलिए देखते हैं छुट्टियों की लिस्ट...