फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

April Bank Holiday: इस महीने कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें अपने शहर के बैंकों छुट्टियों की लिस्ट

Tue, 01 Apr 2025 08:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bank Holidays in April 2025: इस महीने यानी अप्रैल में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? इसकी आरबीआई द्वारा पहले ही सूची जारी की जा चुकी है जिसके मुताबिक, आप यहां जान सकते हैं कि आपके शहर में कब बैंक बंद रहेंगे और कब खुलें।
विज्ञापन
1 of 5
मार्च में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
April Bank Holiday 2025 List: हम जो भी कमाई करते हैं उसमें से कुछ पैसे अपनी जरूरतों पर खर्च कर देते हैं और कुछ पैसे को अपने भविष्य के लिए बचाकर भी रखते हैं। ऐसे में कई बार हमें किसी न किसी काम के लिए बैंक जाना पड़ता है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: अगर नहीं किया बैंक से जुड़ा ये काम, तो आपकी भी अटक सकती है 20वीं किस्त

पर अगर आप भी इस महीने अप्रैल में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अप्रैल में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे। यही नहीं, आपके लिए ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि आपके शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे। तो चलिए जानते हैं अप्रैल में कब-कब बैंक खुलेंगे और कब-कब बंद रहेंगे। आप अगली स्लाइड्स में बैंकों की छुट्टियों के बारे में जान सकते हैं और यहां पूरी लिस्ट भी देख सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मार्च में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
14 दिन बंद रहेंगे बैंक:-

6, 10 और 12 अप्रैल
  • 6 अप्रैल - इस दिन रविवार का अवकाश होने की वजह से पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे। साथ ही इस दिन रामनवमी भी है जिसके कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 10 अप्रैल - भगवान महावीर का जन्मदिन होने के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा
  • 12 अप्रैल - इस दिन महीने का दूसरा शनिवार है जिसके कारण देश के सभी बैंकों में अवकाश रहेगा
विज्ञापन

3 of 5
मार्च में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
13 से 15 अप्रैल
  • 13 अप्रैल - इस दिन भी पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन रविवार है
  • 14 अप्रैल - भीमराव अंबेडकर की जयंती इस दिन मनाई जाती है जिसके कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी
  • 15 अप्रैल - इस दिन इटानगर, शिमला, अगरतला, कोलकाता और गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे और यहां बोहाग बिहू के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी

4 of 5
मार्च में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
16, 18, 20 और 21 अप्रैल
  • 16 अप्रैल - इस दिन भी बोहाग बिहू है जिसकी वजह से गुवाहाटी के सबी बैंक बंद रहेंगे
  • 18 अप्रैल - इस दिन गुड फ्राइडे है जिसके कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 20 अप्रैल - पूरे देश में इस दिन बैंक बंद रहेंगे क्योंकि इस दिन बैंकों की रविवार की छुट्टी रहेगी
  • 21 अप्रैल - अगरतला में गरिया पूजा की जाती है जिसके कारण यहां बैंकों की छु्ट्टी रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मार्च में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
26, 27, 29 और 30 अप्रैल
  • 26 अप्रैल - इस दिन महीने का चौथा शनिवार होगा जिसके कारण बैंकों में अवकाश रहेगा
  • 27 अप्रैल - रविवार के अवकाश के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
  • 29 अप्रैल - इस दिन भगवान श्रीपरशुराम जयंती होने के कारण भी बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 30 अप्रैल - अक्षय तृतीया और बसव जयंती होने के कारण बैंगलुरू में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें