फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अवकाश: इस राज्य में कल बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

Tue, 18 Aug 2026 03:20 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

RBI Bank Holiday Calendar: कल यानी 19 अगस्त को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, ऐसे में अगर आप भी कल ब्रांच जानें की तैयारी कर रहे हैं तो आपको ये लेख एक बार जरूर पढ़ लेना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
बैंक अवकाश - फोटो : AI
Bank Holidays August: अगर आपको इस हफ्ते या आने वाले दिनों में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, अगस्त के बाकी बचे दिनों में अलग-अलग राज्यों और त्योहारों के हिसाब से बैंकों में कई दिन कामकाज बंद रहेगा।

दरअसल, कल यानी 19 अगस्त को त्रिपुरा राज्य में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सभी बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं अगस्त की अन्य छुट्टियों की पूरी जानकारी।
विज्ञापन

2 of 5
19 अगस्त (मंगलवार) - फोटो : Adobe Stock
19 अगस्त (मंगलवार)
  • त्रिपुरा में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के अवसर पर कल यानी 19 अगस्त को सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे।
  • इसलिए अगर आप कल ब्रांच जाने की तैयारी कर रहे हैं तो ठहर जाएं।
विज्ञापन

3 of 5
22 और 23 अगस्त (शनिवार और रविवार) - फोटो : Adobe Stock
22 और 23 अगस्त (शनिवार और रविवार)
  • 22 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी। 
  • वहीं 23 अगस्त को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे।

4 of 5
25 और 26 अगस्त (त्योहारों की छुट्टी) - फोटो : Freepik
25 और 26 अगस्त (त्योहारों की छुट्टी)
  • 25 अगस्त को मिलाद-उन-नबी और पहले ओणम पर कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे। 
  • 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद/तिरुवोनम के कारण दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत कई प्रमुख शहरों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
28 और 30 अगस्त (रक्षाबंधन व रविवार) - फोटो : Adobe Stock
28 और 30 अगस्त (रक्षाबंधन व रविवार)
  • 28 अगस्त को रक्षाबंधन और श्री नारायण गुरु जयंती के पावन अवसर पर अहमदाबाद, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
  • इसके अलावा 30 अगस्त को रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें