फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Pension: किसे हर महीने मिल सकते हैं 5000 रुपये? यहां जानें अटल पेंशन योजना के बारे में

Tue, 18 Aug 2026 02:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atal Pension Yojana Ki Eligibility: क्या आप अटल पेंशन योजना के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आप यहां इस योजना के बारे में और इस योजना की पात्रता के बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Amar Ujala AI
Atal Pension Yojana: हर कोई चाहता है कि उसका भविष्य सुरक्षित हो और वो भी खासतौर पर आर्थिक रूप से। इसके लिए लोग कई तरह की स्कीम में निवेश करते हैं या अन्य तरीकों से पैसे बचाते हैं।

ऐसे में अगर आप चाहें तो आप अटल पेंशन योजना से जुड़कर पेंशन प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि इसमें 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिलती है। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को अटल पेंशन योजना के तहत हर महीने पेंशन मिल सकती है। आप आगे इस योजना के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना की पात्रता क्या है?
  • जो लोग अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं उसमें पहले हैं जो लोग भारत के नागरिक हैं
  • जो लोग टैक्स नहीं भरते यानी करदाता नहीं हैं
  • जिन लोगों की उम्र 18 से 40 साल के बीच है
  • साथ ही जिन लोगों के पास एक्टिव बैंक खाता है
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
क्या है अटल पेंशन योजना का पेंशन प्लान?
  • दरअसल, ये अटल पेंशन योजना एक निवेश योजना है
  • इसमें आपको पहले कम से कम 20 साल तक निवेश करना होता है
  • इसके बाद आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये की पेंशन मिलती है

4 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके लिए आप अटल पेंशन योजना में जो पेंशन प्लान चुनते हैं उस हिसाब से और आपकी उम्र के हिसाब से पेंशन प्लान का प्रीमियम देना होता है
  • इस योजना में 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये महीने की पेंशन वाले प्लान हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
कितना निवेश करना होता है?
  • अगर आपको 5000 रुपये वाली पेंशन 60 साल के बाद चाहिए और आप इस योजना में 18 साल की उम्र में जुड़ रहे हैं, तो आपको हर महीने 210 रुपये प्रीमियम देना होता है
  • इसी तरह 5000 रुपये महीने वाले पेंशन प्लान के लिए 30 साल के उम्र के व्यक्ति को हर महीने 577 रुपये देने होते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें