फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31st Today Bank Holiday: आज साल का आखिरी दिन, क्या आज 31st को बैंक खुले हैं या बंद हैं? यहां जानें

Wed, 31 Dec 2025 08:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aaj Bank Band Hai Ya Khula Hai: आज साल का आखिरी दिन है और अगर आप आज किसी काम से बैंक जाना चाह रहे हैं, तो पहले ये जान लें कि आज बैंक खुले हैं या बंद हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आज 31 दिसंबर को बैंक बंद हैं या खुले हैं? - फोटो : Amar Ujala
Bank Holiday Today 31st December 2025: समय के साथ चीजें बदलती रहती हैं और पिछले कुछ वर्षों में तो तकनीक इतनी तेजी से बदली है कि समय का भी कुछ पता नहीं चलता। लगभग हर एक क्षेत्र में चीजें बदली हैं। जैसे, बैंकिंग क्षेत्र को ही ले लीजिए।

दरअसल, बैंक से जुड़े अब अधिकतर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। जैसे, किसी को पैसे ट्रांसफर करने हो, किसी से पैसे प्राप्त करने हो, एटीएम से पैसे निकालने से लेकर लोन लेने क जैसे कई काम घर बैठे आसानी से हो जाते हैं। हालांकि, कुछ काम ऐसे भी हैं जिनके लिए बैंक जाना ही पड़ता है। ऐसे में आज साल का आखिरी दिन है और अगर आप किसी काम से आज बैंक जाने वाले हैं, तो पहले ये चेक कर लें कि कहीं आज बैंक बंद तो नहीं हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आज 31 दिसंबर को बैंक बंद हैं या खुले हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या आज बैंक बंद हैं?
  • आज साल का आखिरी दिन है और लोग आज पुराने साल को अलविदा कर नए साल का स्वागत करेंगे। ऐसे में साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को आप बैंक जा रहे हैं, तो पहले ये जान लें कि आज बैंक बंद हैं या खुले हैं। 31 दिसंबर को नए साल के स्वागत की वजह से मिजोरम और मणिपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा देश की बाकी जगहों पर रोजाना की तरह बैंक खुलेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
आज 31 दिसंबर को बैंक बंद हैं या खुले हैं? - फोटो : Adobe Stock
आने वाले दिनों में कब-कब बैंक बंद हैं?
  • कल से नया साल लग जाएगा और ऐसे में अगर कल से बैंकों की छुट्टियों की बात करें तो सबसे पहले 1 जनवरी 2026 - नव वर्ष दिवस/गान-न्गई के कारण आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे
  • 2 जनवरी 2026 - नए साल का जश्न/मन्नम जयंती होने की वजह से आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकों की छुट्टी रहेगी

4 of 5
आज 31 दिसंबर को बैंक बंद हैं या खुले हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • 3 जनवरी 2026 - हजरत अली का जन्मदिन है जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बैंक बंद रहेंगे। इसी तरह 4 जनवरी 2026 - इस दिन रविवार का अवकाश होने के कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी यानी साल के पहले 4 दिन देश की कई जगहों पर बैंक बंद रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज 31 दिसंबर को बैंक बंद हैं या खुले हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • 10 जनवरी 2026 - महीना का दूसरा शनिवार होने के कारण देश सभी बैंकों का अवकाश रहेगा
  • 11 जनवरी 2026 - पूरे देश के बैंक रविवार के अवकाश के कारण बंद रहेंगे
  • 12 जनवरी 2026 - स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन होने की वजह से इस दिन कोलकाता में बैंकों की छुट्टी रहेगी


जनवरी 2026 की बैंक की बाकी छुट्टियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें