फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस एक मैसेज को चेक करके जान सकते हैं आप, आखिर क्यों नहीं मिली आपको 13वीं किस्त

Tue, 28 Feb 2023 02:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऐसे करें पता, क्यों नहीं आई आपके खाते में 13वीं किस्त? - फोटो : istock
PM Kisan 13th Installment: देश का अन्नदाता जब दिन-रात खेतों में मेहनत करके फसल उगाता है, तब कहीं जाकर लोगों की थाली में भोजन पहुंच पाता है। मौसम चाहे कैसा भी हो पर किसान अपने खेत में हर वक्त मेहनत करता है। वहीं, दूसरी तरफ किसानों को आर्थिक मदद की जरूरत भी होती है। इसलिए ही केंद्र सरकार प्रधानमंत्री योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देती है। इस पैसे को सालभर में 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये करके किसानों को दिया जाता है। वहीं, बीते दिन 27 फरवरी 2023 को 13वीं किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में भेजे गए। पर अगर आपको किस्त का लाभ नहीं मिला है, तो आप अपने स्टेटस में एक मैसेज चेक कर सकते हैं जिनसे आप ये जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ क्यों नही मिला। तो चलिए बिना देरी के इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ऐसे करें पता, क्यों नहीं आई आपके खाते में 13वीं किस्त? - फोटो : istock
इस तरीके से कर सकते हैं चेक:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपको 13वीं किस्त क्यों नहीं मिली तो ये आप स्टेटस में एक मैसेज चेक करके जान सकते हैं
  • इस मैसेज को चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है
विज्ञापन

3 of 5
ऐसे करें पता, क्यों नहीं आई आपके खाते में 13वीं किस्त? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • किसान पोर्टल पर जाने के बाद आपको 'बेनिफिशियरी स्टेटस' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर अपना 10 अंकों का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है

4 of 5
ऐसे करें पता, क्यों नहीं आई आपके खाते में 13वीं किस्त? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड नजर आएगा, जिसे आपको यहां दर्ज करना है
  • अब सबमिट पर क्लिक करें, जिसके बाद आपके सामने आपका स्टेटस आ जाएगा और यहीं आपको वो मैसेज चेक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐसे करें पता, क्यों नहीं आई आपके खाते में 13वीं किस्त? - फोटो : istock
स्टेप 4 
  • यहां आपको स्टेटस में ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे लिखे हुए मैसेज को देखना है
  • मान लीजिए कि अगर इन तीनों के आगे 'यस' लिखा है तो आपको किस्त मिलनी चाहिए और हो सकता है कि आपकी किस्त आ रही हो
  • पर अगर इनमें से एक के भी आगे 'नो' लिखा है, तो जिसके भी आगे नो लिखा है वो काम अधूरा होने के कारण आपकी 13वीं किस्त अटक सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें