September 2025 Bank Holidays: आजकल ऑनलाइन पेमेंट पर एक बड़ी संख्या में लोग निर्भर रहते हैं। छोटी से छोटी चीज हो या कोई बड़ी चीज लोग ऑनलाइन पेमेंट कर देते हैं और यूपीआई के इस्तेमाल से ये आसान भी हो गया है। वहीं, बैंकिंग भी आजकल बेहद आसान हो गई है, क्योंकि इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग से लोगों के काम बेहद आसान हो गए हैं। इसलिए लोगों को हर एक काम के लिए बैंक तो अब नहीं जाना पड़ता।
ये भी पढ़ें:- Rules Change: क्रेडिट कार्ड, एलपीजी गैस से लेकर यूपीएस तक, आज से बदलेंगे ये नियम; यहां जानें सबकुछ
हालांकि, कुछ काम अब भी ऐसे हैं जिनके लिए ग्राहकों को अपने बैंक की शाखा में जाना पड़ता है। इसलिए हमारे लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि जिस दिन हम बैंक जा रहे हैं, उस दिन बैंक खुला है या बंद है। जैसे, आज से नए महीने की शुरुआत हो चुकी है यानी सितंबर का महीना शुरु हो चुका है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि सितंबर महीने में कितने दिन बैंक खुले रहने वाले हैं और कितने दिन बंद रहने वाले हैं।
अपने शहर के बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट आप आगे देख सकते हैं...