फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank FD: बैंक एफडी में आप अधिकतम कितने रुपये कर सकते हैं निवेश? जानिए क्या है इसकी लिमिट

Tue, 30 Sep 2025 07:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bank fd investment limit: अगर हमारे पास करोड़ों रुपये हैं तो क्या उसे हम एफडी में निवेश कर सकते हैं? क्या इसको लेकर किसी प्रकार की कोई सीमा तय की गई है? 
विज्ञापन
1 of 5
Bank FD Maximum Investment Limit - फोटो : Adobe Stock
Bank fd investment limit: भारत में कई लोग बैंक एफडी में निवेश करना पसंद करते हैं। बैंक एफडी निवेश की गिनती सुरक्षित निवेश विकल्पों में की जाती है। इसके अलावा निवेश के इस क्षेत्र से गारंटीड रिटर्न मिलता है। एफडी में किए गए निवेश पर आपको शेयर बाजार की तरह उतार-चढ़ाव के जोखिम का सामना नहीं करना पड़ता है। इसी वजह से देश में कई लोगों के लिए निवेश की पहली पसंद बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीमें ही होती हैं।

अक्सर कई लोगों का सवाल होता है कि आखिर बैंक एफडी में अधिकतम कितने रुपये का निवेश किया जा सकता है? अगर हमारे पास करोड़ों रुपये हैं तो क्या उसे हम एफडी में निवेश कर सकते हैं? क्या इसको लेकर किसी प्रकार की कोई सीमा तय की गई हैं? बैंक एफडी को लेकर विभिन्न बैंकों की अलग-अलग तरह की नीतियां और शर्तें होती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Bank FD Maximum Investment Limit - फोटो : Adobe Stock
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने एफडी में निवेश की अधिकतम सीमा तय नहीं की है। इसका तात्पर्य यह है कि आप कितनी भी बड़ी राशि का एफडी खोल सकते हैं। वहीं आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि बैंक के नियमों के अंतर्गत पैसे जमा करने वाले खाताधारक को डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन के अंतर्गत 5 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है।

Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनता है? जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत
विज्ञापन

3 of 5
Bank FD Maximum Investment Limit - फोटो : Adobe Stock
इसका अर्थ यह है कि अगर बैंक डिफॉल्ट कर जाता है तो इस स्थिति में 5 लाख रुपये की राशि सुरक्षित मानी जाएगी। बैंक के डिफॉल्ट होने पर आपको 5 लाख रुपये मिल जाएंगे। वहीं बात अगर एफडी में निवेश करने की न्यूनतम सीमा की करें तो यह बैंकों के आधार पर 1 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक हो सकती है।

Fridge: अगर आप भी दीवार के नजदीक रखते हैं फ्रिज, तो जरूर जान लें ये बात

4 of 5
Bank FD Maximum Investment Limit - फोटो : Adobe Stock
वहीं अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है। एफडी में निवेश की अवधि 7 दिनों से लेकर 10 साल तक हो सकती है। वहीं अगर आप समय से पहले अपनी एफडी को तोड़ते हैं तो इस स्थिति में आपको पेनल्टी लग सकती है। इसके अलावा आपको ब्याज दर भी कम मिलेगी।

Baby On Board: कार के पीछे क्यों लगाया जाता है यह बोर्ड? जानिए क्या है इसका मतलब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bank FD Maximum Investment Limit - फोटो : Adobe Stock
वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने पर सामान्य की तुलना में अधिक ब्याज दर मिलती है। एफडी से जुड़ी एक जरूरी बात के बारे में आपको पता होना चाहिए। अगर आपको सालाना 40 हजार रुपये से ज्यादा ब्याज (बुजुर्गों के लिए 50 हजार) मिलती है, इस स्थिति में बैंक टीडीएस काटते हैं।

Lado Laxmi Yojana: किन महिलाओं को मिलेंगे लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत हर महीने 2100 रुपये, जानें यहां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें