फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Idea: केले के चिप्स से होगी हर महीने लाखों रुपये की कमाई, ऐसे करें इस बिजनेस की शुरुआत

Tue, 11 Apr 2023 03:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Banana Chips Business Idea - फोटो : Istock
Banana Chips Business Plan: एक अच्छा व्यापार आपको कुछ समय के भीतर आर्थिक स्वतंत्रता दिला सकता है। हालांकि, बिजनेस को शुरू करके उसको सफल बनाने में आपकी समझदारी का बहुत बड़ा योगदान होता है। बिजनेस शुरू करने में कई रिस्क फैक्टर होते हैं। वहीं अगर आप अपने व्यापार को सफल बनाने के लिए सभी निर्णयों को सूझबूझ से अमल करते हैं। इस स्थिति में आप कम समय में अपने बिजनेस को सफल बना सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। यह बिजनेस केले के चिप्स बनाने का है। केले के चिप्स बनाने वाले इस व्यापार को शुरू करके आप हर दिन 4 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। केले के चिप्स का सेवन करने पर स्वास्थ्य से जुडे़ कई फायदे मिलते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Banana Chips Business Idea - फोटो : Istock
देश के भीतर कई लोग केले के चिप्स के बिजनेस से अपनी शानदार कमाई कर रहे हैं। इस व्यापार में सफलता की कई संभावनाएं छिपी हैं। केले के चिप्स का मार्केट साइज छोटा है।
विज्ञापन

3 of 5
Banana Chips Business Idea - फोटो : istock
इस कारण कई बड़ी कंपनियां केले के चिप्स को नहीं बनाती हैं। ऐसे में आप केले के चिप्स को बनाकर अपनी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। 

LPG Gas Booking: आप व्हाट्सएप से भी कर सकते हैं गैस सिलेंडर की बुकिंग, जानिए क्या है तरीका

4 of 5
Banana Chips Business Idea - फोटो : istock
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास कुछ चीजों का होना जरूरी है। इसमें कच्चे केले, नमक, खाद्य तेल और कई तरह के मसालों की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा आपको केलों को धोने का टैंक और छीलने की मशीन, केलों के टुकड़ों को काटने वाली मशीन, फ्राइंग मशीन, मसालों को मिक्स करने की मशीन पाउच प्रिंटिंग मशीन और प्रयोगशाला उपकरण की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Banana Chips Business Idea - फोटो : istock
इसके बाद आपको केले के चिप्स की मार्केटिंग करके बाजार में बेचना है। अगर लोगों को आपके चिप्स पसंद आते हैं तो सेल तेजी से बढ़ेगी। अगर आपका यह बिजनेस सफल साबित होता है इस स्थिति में आप इस व्यापार से लाखों रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें