फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSY: बेटी के जन्म के समय और पढ़ाई लिखाई करने के लिए सरकार दे रही आर्थिक सहायता, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Wed, 16 Nov 2022 01:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Balika Samridhi Yojana - फोटो : Istock
Balika Samridhi Yojana: देश में बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और उनको अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम बालिका समृद्धि योजना है। बालिका समृद्धि योजना की शुरुआत साल 1997 में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की गई थी। आज के समय देश भर में कई लड़कियां सरकार की इस स्कीम का लाभ उठा रही हैं। बालिका समृद्धि योजना की शुरुआत खासतौर पर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों के लिए की गई है। योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की लड़कियों को केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं बालिका समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Balika Samridhi Yojana - फोटो : Istock
बालिका समृद्धि योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म के समय उसकी मां को 500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। वहीं जब बेटी बड़ी हो जाती है। उसके बाद बेटी जब तक 10वीं कक्षा में प्रवेश करती है।
विज्ञापन

3 of 5
Balika Samridhi Yojana - फोटो : Istock
उस समय तक उसको एक निश्चित मात्रा में राशि दी जाती है। ये राशि बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का काम करती है। अगर आपके घर पर बेटी का जन्म हुआ है और आप इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। 

4 of 5
Balika Samridhi Yojana - फोटो : Istock
इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक डिटेल्स, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Balika Samridhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आप ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। ऐसे में इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाना है। इसके अलावा अगर आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं। इस स्थिति में आपको हेल्थ फंक्शनरी में जाना होगा।

Post Office MIS: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करने पर हर महीने मिलेंगे 4,950 रुपये, जानें डिटेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें