Ayushman Scheme: भारत सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के लिए कई योजनाएं चला रही है। अगर आप सरकारी योजनाओं के लिए पात्र हैं, तो इनका लाभ उठा सकते हैं। केंद्र सरकार मुफ्त या सस्ता राशन देने जैसी योजना, बीमा, मुफ्त शिक्षा, पेंशन और घर बनाने के लिए सब्सिडी देने जैसी योजनाओं समेत कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। आम जनता के लिए चलाई जा रहीं इन कल्याणकारी योजनाओं में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी शामिल है।
केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2018 में की थी। इस योजना का नाम अब बदलकर प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना (PMJAY) कर दिया गया है। इस योजना के तहत सरकार पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देती है। योजना के पात्र परिवारों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड दिया जाता है।