PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार और राज्य की सरकारें गरीबों की आर्थिक स्थित में सुधार लाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। इन योजना का मकसद जरूरतमंद और गरीब वर्ग को सशक्त बनाना है। सरकारी योजनाओं में स्वास्थ्य, पेंशन, राशन, बीमा, रोजगार देने जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। एक ऐसी ही योजना केंद्र सरकार चला रही है जिसका नाम 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना' है।
इस योजना से आप भी जुड़ सकते हैं और इसका लाभ ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको पात्र होना चाहिए। हम आपको इस योजना के बारे मे बताते हैं। आगे जानेंगे कि कौन व्यक्ति इस योजना के लिए पात्र है और आवेदन कर सकता है। इस योजना में सरकार की तरफ से 18 ट्रेड्स को शामिल किया गया है। विश्वकर्मा योजना के तहत, सुनार, लोहार, नाई और चर्मकार जैसे पारंपरिक कौशल रखने वाले को फायदा मिलेगा। अगर कोई अपना व्यापार शुरू करना चाहता है, तो उसे सरकार की इस योजना के तहत 3 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के मिलेगा। आइए जानते हैं कि कौन और कैसे कर सकता है आवेदन?