फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्डधारकों को अब मिलेंगे और भी ज्यादा फायदे, जानें आप भी कैसे जुड़ सकते हैं योजना से

Thu, 01 Sep 2022 01:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Health Card Benefits: जहां एक तरफ हर साल सरकार की तरफ से कई नई योजनाओं की घोषणा की जाती है, तो वहीं दूसरी तरफ कई पुरानी योजनाओं का दायरा भी बढ़ाया जाता है। ऐसा इसलिए ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंच सके। केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई ऐसी योजनाओं का संचालन कर रही है, जिससे लोगों का इलाज मुफ्त में हो सके। इसी कड़ी में आयुष्मान योजना भी जारी है, जिसमें पात्र लोग अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि अब कार्डधारकों को इससे ज्यादा लाभ मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : Twitter
बदलाव के बारे में यहां जानें:-
  1. दरअसल, आयुष्मान योजना का नाम बदलकर अब 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया है, क्योंकि केंद्र के साथ अब राज्य भी इससे जुड़ रहे हैं
  2. कई राज्य 5 लाख रुपये से ज्यादा की मदद कार्डधारकों को देंगे
  3. राज्य और केंद्र के लिए अब अलग-अलग नहीं एक कार्ड होगा
  4. योजना का नाम अब ट्रांसजेंडर भी ले सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock
आपको भी लेना है लाभ, तो ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1
  • अगर आप पात्र हैं और आयुष्मान कार्ड का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसे बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
स्टेप 2
  • केंद्र पर जाकर फॉर्म भरें और अपने जरूरी दस्तावेज की फोटोकॉपी लगाकर जमा करवा दें। इसके बाद आपके आवेदन का सत्यापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : Amar Ujala
स्टेप 3
  • आवेदन सही पाए जाने पर 10 से 15 दिनों के भीतर आपको आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाता है। फिर आप इस कार्ड के जरिए अपना इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें