फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushamn Card: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? पात्रता से लेकर मिलने वाले लाभ तक सबकुछ जानें

Thu, 13 Nov 2025 03:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Kaun Banwa Sakta Hai: आयुष्मान कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन ये आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है यानी इसके लिए पात्र कौन है?
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Eligibility: देश में इस वक्त कई तरह की योजनाएं चल रही हैं जिनसे अलग-अलग वर्गों के लोग जुड़े हैं। आप अगर मुफ्त इलाज करवाना चाहते हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। मौजूदा समय में करोड़ों लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हैं और ये लोग इस आयुष्मान कार्ड को बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले रहे हैं।

दरअसल, केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इस आयुष्मान कार्ड को बनवाकर आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और इस कार्ड से जो भी खर्च होता है यानी आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है। अब अगर ऐसे में आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं आप आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है
  • इसके लिए आपको योजना की इस आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
  • यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको यहां पर अपनी कुछ जानकारियां भरनी होती हैं जिसके बाद आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाता है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • आपको अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो इसके दो तरीके हैं। पहला ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन। आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ के जरिए या फिर योजना की आधिकारिक आयुष्मान एप पर जाकर आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। सबकुछ सही रहने पर आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • आप आयुष्मान कार्ड को ऑफलाइन तरीके से भी बनवा सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • फिर आपकी यहां पर पात्रता चेक होती है और आपके दस्तावेज भी वेरिफाई होते हैं
  • इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर दिया जाता है
  • कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe stock photos
ये है फायदा आयुष्मान कार्ड का
  • आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपको सालाना 5 लाख रुपये तक की लिमिट मिलती है जिससे आप साल भर में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। हर वित्तीय वर्ष में ये लिमिट रिन्यू होती है। योजना में पंजीकृत प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें