फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आसान शब्दों में यहां जानें क्या है आयुष्मान योजना, किसे और कैसे मिल सकता है लाभ

Fri, 10 Feb 2023 01:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता चेक करने का तरीका - फोटो : istock
Ayushman Card Yojana: आज भी ग्रामीण इलाकों के अलावा शहरों में भी ऐसे लोगों की संख्या काफी बड़ी नजर आती है, जो असल में गरीब वर्ग से आते हैं या फिर जरूरतमंद हैं। इसलिए इन लोगों की मदद के लिए कई तरह की योजनाएं देश में चल रही है। जैसे- पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, बीमा, राशन आदि। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसके अंतर्गत मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाती हैं। अब तक इस योजना से काफी बड़ी संख्या में लोग जुड़ चुके हैं और ये सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में अगर आप भी इस आयुष्मान योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले तो आपको इस योजना को जानना पड़ेगा और फिर बाकी चीजों को। तो चलिए बिना देर किए योजना के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता चेक करने का तरीका - फोटो : Twitter
क्या है योजना?
  • दरअसल, इस योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना था, जिसे अब बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2018 में की थी। हालांकि, अब कई राज्य सरकारें भी इस योजना से जुड़ गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता चेक करने का तरीका - फोटो : Istock
क्या मिलते हैं लाभ?
  • अगर आप भी इस आयुष्मान योजना से जुड़ते हैं, तो आपको इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ मिलते हैं। इसमें जो लोग पात्र होते हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त में 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है।

4 of 5
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता चेक करने का तरीका - फोटो : istock
पात्रता ऐसे चेक कर सकते हैं:-

स्टेप 1
  • आप भी अगर इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी
  • इसके लिए आपको पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना होगा
  • इसके बाद आपको 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान योजना के लिए पात्रता चेक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज कर दें
  • फिर पहले वाले विकल्प में अपना राज्य चुन लें और दूसरे में राशन कार्ड और मोबाइल नंबर भरकर सर्च करें
  • इसके बाद आपको अपनी पात्रता पता चल जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें