फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख रुपये का लाभ: क्या आपने नहीं बनवाया अब तक आयुष्मान कार्ड? यहां जानें क्या आपका बन सकता है या नहीं

Fri, 27 Oct 2023 02:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है। - फोटो : Amar Ujala
Benefits of Ayushman Card: अगर आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं, तो आपको कई तरह के लाभ मिलते होंगे? दरअसल, शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में सरकार की तरफ से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। हालांकि, अब इस योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंदर आपको 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है, जिसके लिए आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना पड़ता है। तो क्या आप ये कार्ड बनवा चुके हैं, अगर नहीं और आप पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है। - फोटो : istock
कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

आयुष्मान कार्ड हर कोई नहीं बनवा सकता, क्योंकि इसके लिए पात्रता सेट की गई है। ऐसे में इसका लाभ वो लोग ले सकते हैं...
  • जो भूमिहीन व्यक्ति हैं
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है
  • जो निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है। - फोटो : istock
  • आप अगर दिहाड़ी मजदूर हैं
  • आपका मकान अगर कच्चा है
  • आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है आदि, तो वो इस योजना से जुड़कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है। - फोटो : istock
आवेदन का तरीका क्या है?

स्टेप 1
  • आप अगर पात्र हैं, तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं, जिसके लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है
  • केंद्र पर पहले आपको सबंधित अधिकारी से मिलना है
  • फिर उन्हें अपने दस्तावेज दिखाने हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपके दस्तावेज वेरिफाई किए जाते हैं और आपकी पात्रता देखी जाती है
  • जब सबकुछ सही पाया जाता है, तो कुछ दिनों के अंदर आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आपको मिल जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें