Ayushman Bharat Yojana: गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को लाभ देने के लिए, उनकी मदद करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। हर साल इन योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। अगर देखा जाए तो हर एक योजना से मौजूदा समय में काफी बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इसी कड़ी में एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना', जिसके जरिए आप पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर अगर आप इस आयुष्मान योजना से जुड़ने जा रहे हैं, तो आवेदन से पहले अपनी पात्रता जरूर चेक कर लें। तो चलिए जानते हैं इस योजना के लिए कौन लोग पात्र होते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...