फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले ही चेक कर लें अपनी पात्रता, ये रहा आसान तरीका

Thu, 29 Dec 2022 12:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Eligibility: केंद्र सरकार और राज्य सरकारें, ये दोनों ही कई तरह की ऐसी योजनाओं का संचालन करते हैं, जिनका सीधा लाभ गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचता है। शिक्षा, रोजगार, आवास, पेंशन, बीमा और राशन जैसी कई तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं। इसी कड़ी में केंद्र सरकार द्वारा लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए आयुष्मान भारत योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अंदर पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का अपना मुफ्त में इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते हैं, तो इससे पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी ताकि आप जान पाएं कि आप पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-

स्टेप 1
  • आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले अपनी पात्रता चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आप देखेंगे कि स्क्रीन पर 'Am I Eligible' का ऑप्शन दिया है, इस पर क्लिक करें
  • फिर आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया होगा उसे यहां दर्ज कर दें

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपके सामने दो विकल्प आएंगे, जिसमें पहले वाले में आपको अपना राज्य चुनना है जहां के आप निवासी हैं
  • जबकि दूसरे वाले विकल्प में आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • इसके बाद आप अपनी पात्रता के बारे में जान जाएंगे कि आप पात्र हैं या अपात्र। ऐसे में अगर आप पात्र हैं तो फिर आप 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें