आयुष्मान भारत योजना (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) की गिनती देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में की जाती है। इस योजना के तहत पात्र व्यक्ति को 5 लाख रुपये का कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। भारत में इस योजना की लोकप्रियता इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि कई लोगों को लगता है कि आयुष्मान कार्ड की मदद से हर बीमारी का इलाज अस्पताल में जाकर मुफ्त में कराया जा सकता है।
हालांकि, हकीकत इससे अलग है। आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य गंभीर और अधिक खर्च वाले इलाजों को आसान बनाना है, न कि हर छोटी-बड़ी बीमारी के लिए पूरा खर्च उठाना। अगर आपका भी आयुष्मान भारत कार्ड बना हुआ है तो आपको इस बारे में जानना जरूरी है कि योजना में कौन-कौन सी बीमारियां कवर होती हैं?