फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से कितनी बार फ्री में इलाज करवा सकते हैं आप? यहां जानें नियम

Fri, 11 Jul 2025 08:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Se Kitni Baar Muft Ilaaj Kara Sakte Hain: आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा जा सकता है जिसका खर्च सरकार उठाती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप ये कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe stock photos
Ayushman Card Free Treatment Limit: देश में चलने वाली योजनाओं के जरिए शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। इसमें अलग-अलग तरह की कई योजनाएं शामिल हैं और आप अगर ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए अगर आप देखेंगे तो केंद्र सरकार एक स्वास्थ्य योजना चलाती है जिसका नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना के तहत जो लोग पात्र होते हैं उनके पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। पर क्या आप ये जानते हैं कि आयुष्मान कार्ड से आप कितनी बार मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इसको लेकर नियम क्या कहता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe stock photos
इन अस्पतालों में मुफ्त इलाज
  • आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आपको ये पता होना जरूरी होता है कि आप किन अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आप उन प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं। लगभग हर एक शहर में ये अस्पताल मौजूद हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • आपके शहर में कौन सा अस्पताल इस योजना में रजिस्टर्ड हैं ये चेक करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • यहां पर जाकर 'Find Hospital' पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको यहां पर राज्य, जिला और अस्पताल की आदि जानकारी भरनी है और फिर आपको पता चल जाएगा कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe stock photos
कितनी बार करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप मुफ्त इलाज करवाने के लिए पात्र हैं। आप आयुष्मान कार्ड के जरिए अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और जो बीमारियां इस योजना में पंजीकृत हैं आप उन सभी का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने की कोई लिमिट तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • आप जितनी बार चाहे उतनी बार आयुष्मान कार्ड के जरिए अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। बस यहां पर एक चीज ध्यान देनी होती है कि आपको कार्ड में 5 लाख रुपये तक की सालाना लिमिट मिलती है। ऐसे में जब तक ये लिमिट आपके कार्ड में है आप तब तक जितनी बार चाहे उतनी बार मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें