फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: किसका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? एक क्लिक में ऐसे लगाएं पता

Sat, 18 Oct 2025 04:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushamn Card Kaun Banwa Sakta Hai: अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इससे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं?
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Eligibility: केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनका लाभ एक बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं। अलग-अलग योजनाएं और अलग-अलग तरह के लाभ लोगों को दिए जाते हैं। जैसे, किसी योजना में सीधे तौर पर आर्थिक मदद की जाती है तो किसी योजना में कई अन्य तरह की मदद की जाती है। इसी क्रम में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना है जिसको केंद्र सरका चलाती है।

इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। दरअसल, ये आयुष्मान कार्ड वो कार्ड है जिसको बनवाने के बाद आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है और आपको इसमें पैसे नहीं देने होते हैं। पर क्या हर कोई आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है? क्या इसके लिए कोई पात्रता सूची है? तो चलिए जानते हैं कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले लोग अगली स्लाइड्स में पात्रता के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनता है आयुष्मान कार्ड?
  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आप इस कार्ड को ऑनलाइन बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक आयुष्मान एप पर जाना होता है। यहां जाकर आप आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • आप चाहें तो ऑफलाइन भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
  • पात्र होने के बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • फिर आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय में ये बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
क्या हर किसी का बन सकता है आयुष्मान कार्ड?

अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि हर कोई आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है, तो ऐसा नहीं हो सकता है क्योंकि इसकी पात्रता सूची है:-
  • अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • आप गरीब वर्ग से आते हैं
  • आर्थिक रूप से संपन्न नहीं हैं
  • अपना घर नहीं है आदि

योजना के इस आधिकारिक लिंक https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाकर आप अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
क्या लाभ मिलता है आयुष्मान कार्ड बनवाकर?
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपको सालाना 5 लाख रुपये की लिमिट मिलती है जिससे आप उन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें