ABY: अगर आप जरूरतमंद हैं या गरीब वर्ग से आते हैं तो आप सरकार द्वारा चलाई जा रही कई तरह की योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। हालांकि, इसमें ये देखना जरूरी हो जाता है कि आप उस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। अगर आप पात्र हैं तो फिर आप योजना में आवेदन करके लाभ उठा सकते हैं। जैसे- लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ देने के लिए केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना चलाती है। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसके बाद कार्डधारक इसी कार्ड से सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज हर साल करवा सकता है। इसलिए अगर आप भी इस आयुष्मान योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं तो पहले आपको ये जानना होगा कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे जान सकते हैं कि आप पात्र हैं या नहीं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...