फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: भूलकर भी गलत तरीके से न बनवाएं आयुष्मान कार्ड, वरना खड़ी हो सकती हैं मुश्किलें

Fri, 20 Dec 2024 12:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी चाहते हैं कि आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिल सके तो आप ये चेक करके अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं कि आप पात्र हैं या नहीं। इस कार्ड के जरिए आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
1 of 6
कौन लोग नहीं बनवा सकते आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria: भारत सरकार एक ऐसी योजना भी चलाती है जिसमें पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद इन कार्ड के जरिए कार्ड धारक सूचीबद्ध अस्पतालों (जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है) में अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। दरअसल, इस योजना का नाम आयुषु्मान भारत योजना है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन अगर आप पात्र नहीं हैं तो गलत तरीके से आयुष्मान कार्ड बनवाने की कोशिश न करें। वरना आपको दिक्कत हो सकती है।

ऐसा इसलिए क्योंकि क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे राष्ट्रव्यापी रैकेट का भंडाफोड़ किया है जो 5 मिनट में अपात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाकर देता था। तो चलिए जानते हैं क्यों अपात्र लोगों को गलत तरीके से आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
कौन लोग नहीं बनवा सकते आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
  • दरअसल, क्राइम ब्रांच ने अहमदाबाद में एक ऐसे राष्ट्रव्यापी रैकेट को पकड़ा है जो अपात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाता था। जो लोग अपात्र होते थे उनसे 2 हजार रुपये कार्ड बनाने के लिए जाते थे और इसके बाद 5 मिनट में उन्हें आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया जाता था। इसमें मेहुल पटेल ख्याति नाम का शख्स अस्पताल में आयुष्मान कार्ड का पोर्टल संभालता था और जिस मरीज पर कार्ड नहीं होता था उनसे पैसे लेकर कार्ड बनाकर दे देता था, फिर चाहे वो अपात्र ही क्यों न हो।
विज्ञापन

3 of 6
कौन लोग नहीं बनवा सकते आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
आप न करें ऐसी गलती
  • अगर आप भी सोच रहे हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए तो इसके लिए सबसे जरूरी है कि पहले आप अपनी पात्रता चेक कर लें। अगर कोई आपसे कहता है कि कुछ पैसे लेकर वो आपका आयुष्मान कार्ड बना देगा तो ऐसा न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो जांच होने पर आपका कार्ड रद्द कर दिया जाता है और साथ ही आपसे रिकवरी भी हो सकती है जिससे आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। इसलिए पात्र लोग ही आयुष्मान कार्ड बनाएं।

4 of 6
कौन लोग नहीं बनवा सकते आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे चेक करें आप पात्र हैं या नहीं:-

पहला स्टेप
  • आप भी अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो अपनी पात्रता चेक कर लें
  • आपको इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • फिर आपको यहां पर दिए हुए 'Am I Eligible' के ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद स्क्रीन पर जो कैप्चा कोड नजर आ रहा है उसे भर दें
विज्ञापन

5 of 6
कौन लोग नहीं बनवा सकते आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • फिर आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां भरना है जिसे आपको वेरिफाई करवाना है
  • इसके लिए आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड आएगा
  • आए हुए ओटीपी को यहां भर दें और इसके बाद कैप्चा कोड भर लें और लॉगिन कर लें
  • फिर आपको स्कीम चुननी होती है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कौन लोग नहीं बनवा सकते आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
  • इसके बाद आपको अपना राज्य चुनना है और फिर आपको 'सब स्कीम' चुननी है
  • अब आपको अपना जिला चुनना है
  • फिर आपको 'सर्च बाय' में जाकर एक दस्तावेज जैसे, आधार कार्ड चुनना है
  • इसके बाद अपना आधार नंबर भरें और कैप्चा कोड भी दर्ज कर दें
  • फिर आपको सर्च पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको पता चल जाएगा आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें