Ayushman Bharat Yojana: केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनमें किसी तरह का कोई आर्थिक लाभ तो नहीं दिया जाता, लेकिन अन्य तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर लाभ ले सकते हैं।
इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना और इस योजना को भारत सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उन्हें मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। बस एक बार अपनी पात्रता जरूर चेक कर लें ताकि, आप जान पाएं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता चेक करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...