फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: आयुष्मान कार्ड से सालाना करवा सकते हैं 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन है पात्र

Thu, 13 Feb 2025 05:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है क्योंकि जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं सिर्फ वे ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Eligibility Criteria: भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं की बात करें तो इन योजनाओं में कई अलग-अलग तरह योजनाएं शामिल हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना का उद्धेश्य अंतिम जन तक स्वास्थ्य सुविधाओं को मुफ्त में पहुंचाना है। इस योजना की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई और मौजूदा समय में करोड़ों लोग इस योजना से जुड़कर मुफ्त इलाज का लाभ ले रहे हैं।

ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिले तो आपको सबसे पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। पात्रता चेक करके आप ये जान सकते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं कहां से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड
  • आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके दो तरीके हैं। इसमें पहला तरीका है ऑफलाइन का जिसमें आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है और फिर संबंधित अधिकारी को दस्तावेज देकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • दूसरी तरफ आप आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन भी बनवा सकते हैं यानी खुद आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है और फिर यहां से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Freepik.com
क्या मिलता है लाभ?
  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सबसे पहले तो पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनता है। इसके बाद आप इस कार्ड से उन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं। इसमें सरकारी एवं प्राइवेट दोनों तरह के अस्पताल शामिल हैं। आयुष्मान कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं?

पहला स्टेप ये है
  • आयुष्मान कार्ड अगर आप बनवाना चाहते हैं तो सबसे पहले तो योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाएं और यहां पर दिए हुए 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपको अपनी कुछ जानकारियां जैसे, मोबाइल नंबर यहां भरना है और इस पर आए हुए ओटीपी को यहां दर्ज करें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
ये है दूसरा स्टेप
  • इसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे जिसमें पहले में अपना राज्य और दूसरे वाले में अपना जुला चुन लें
  • फिर आपको सर्च का ऑप्शन चुनना है जहां पर आपको सर्च करने के लिए आधार कार्ड या कोई दूसरा दस्तावेज चुनना है
  • अब अगर आपने आधार कार्ड चुना है तो आपको 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
  • फिर आपको सर्च पर क्लिक करना है और आप जान पाएंगे आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें