फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, जानें कैसे करें आवेदन

Mon, 10 Feb 2025 12:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आवेदन करना होता है। आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: भारत सरकार और राज्य सरकारें मिलकर और अलग-अलग भी कई सारी योजनाओं को चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए एक बड़े वर्ग को लाभ देने की कोशिश की जाती है। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। बात अगर इस योजना की करें तो इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।

फिर इस कार्ड के जरिए कार्ड धारक हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपको भी ये लाभ मिले तो इसके लिए आपको पहले ये जानना होता है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
क्या आप पात्र हैं?
  • अगर आप भी ये चेक करना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको 'Am I Eligigble' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन

3 of 5
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलता है जहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगिन करना है
  • फिर आपको यहां पर अपनी कुछ जानकारियां भरनी हैं जैसे, आपको पहले अपना राज्य चुनना है
  • फिर आपको अपना जिला भी चुनना है

4 of 5
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद आपको वो दस्तावेज चुनना है जिससे आप सर्च करना चाहते हैं
  • आप आधार कार्ड चुन सकते हैं जिसके बाद आपको आधार नंबर भरकर सर्च करना है
  • इसके बाद आपको पता चल जाता है कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान कार्ड बनवाने के दो तरीके हैं:-
  • आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाकर खुद ही आवेदन कर सकते हैं और फिर आपका यहां पर आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आपको डाउनलोड करना होता है
  • दूसरा तरीका है आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलकर आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें