19th Kist For PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से अगर आप जुड़ना चाहते हैं तो सबसे पहले तो आपका किसान होना जरूरी है। दरअसल, इस योजना की सबसे पहले शर्त ही ये है कि जो लोग किसान हैं वे ही इस योजना से जुड़ सकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से मौजूदा समय में करोड़ों किसान जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ ले सकते हैं।
इसी क्रम में इस बार 19वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े सभी किसानों को है। अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं तो आपको इस किस्त का लाभ मिल सकता है। बशर्ते आप इस योजना से जुड़े कुछ कामों को करवा लें जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किसानों को किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से कामों को करवाना जरूरी है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...