फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: अगर आप भी लेना चाहते हैं आयुष्मान कार्ड पर मिलने वाला लाभ, तो पहले ही कर लें ये एक जरूरी काम

Mon, 26 Dec 2022 12:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock
Ayushman Card: देश में कई तरह की योजनाओं के जरिए शहर और ग्रामीण, दोनों ही जगहों पर लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। इन योजनाओं को राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही अलग-अलग तरीकों से चलाती है। इनमें भत्ता, बीमा, रोजगार, पेंशन, शिक्षा और आवास जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना भी है, जिसमें पात्र लोग आयुष्मान कार्ड बनवाकर सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस कार्ड को बनवाकर लाभ लेना चाहते हैं, तो इससे पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock
पात्रता चेक करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • आप अगर चाहते हैं कि आपका भी आयुष्मान कार्ड बन जाए, तो इसके लिए आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होगी
  • इसके लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना होगा
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको स्क्रीन पर दिए हुए 'Am I Eligible' के विकल्प पर क्लिक करना है
  • अब अपने मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को यहां पर दर्ज करें

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आप देखेंगे कि आपके सामने दो विकल्प आए हैं। इसमें पहले में अपना राज्य चुन लें
  • फिर दूसरे वाले विकल्प में अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा
  • यहां पर अगर आप पात्र होते हैं, तो फिर आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर इसका लाभ ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें