Ayushman Card Registration Process in Hindi: भारत सरकार जितनी भी योजनाएं चलाती है उनके तहत अलग-अलग लाभ दिए जाते हैं और मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इनसे जुड़े हुए हैं। जैसे- आयुष्मान भारत योजना। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इसी कार्ड से आप सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का सालाना इलाज करवा सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हों। अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो फिर आप इस कार्ड को ऑफलाइन तरीके से भी बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है...